मुनक्का हैं कई मर्ज की दवा, जानिये फायदे और उपयोग।
मुनक्का हैं कई मर्ज की दवा, जानिये फायदे और उपयोग।
मुनक्का खाने के फायदे जानकर आप भी हैरान रहे जाओगे। मुनक्का हैं कई मर्ज की दवा, जी हाँ दोस्तों मुनक्का का उपयोग से हमें कई तरह के लाभ दे सकता है।
आयुर्वेद में भी मुनक्का हमारे स्वास्थ के लिए बहोत फायदेमंद बताया गया है। मुनक्का सूखे मेवे की श्रेणी में आता है। जैसे काजू, बादाम, पिस्ता आदि। और सूखे मेवे में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है।
इसीलिए ठंडे प्रदेश में रहने वाले लोग इनका अधिक उपयोग करते हैं। क्यों की इनसे खून की विद्धि होती है और यह अधिक ऊर्जा भी शरीर को प्रदान करते है।
इनके अलावा मुनक्का के कई सारे फायदे और उपयोग है। इनके बारें में हम इस लेख में विस्तार से जानेंगे। तो फिर चलिए दोस्तों शुरू करें आज का महावत्व पुर्ण विषय जो है। मुनक्का हैं कई मर्ज की दवा, जानिये फायदे और उपयोग।
और पढ़ें >>
मुनक्का की जानकारी और पहचान :
मुनक्का क्या है?
यदि आप भी नहीं जानते मुनक्का किसे कहते हैं? तो आपको बतादूँ, अंगूर को कुछ ख़ास तरह से अच्छी तरह सुखाकर मुनक्का बनाया जाता है। तो आपने जाना मुनक्का एक प्रकार का सूखा हुवा अंगूर है।
कई लोग मुनक्का और किशमिश को एक सामान मानते है। तो आपको बतादूँ, अंगूर में २ किस्म होती है। छोटे अंगूर और बड़े अंगूर।
छोटे अंगूर से किशमिश बनायीं जाती है। वैसे ही बड़े अंगूर से मुनक्का बनता है। वैसे ही इनके रंगो में भी फर्क देखा जा सकता है। जैसे काले अंगूर और हरे अंगूर। तो आप अब जान गए होंगे।
मुनक्का और किशमिश में फर्क करना। तथा इनके रंगों का बदलाव भी अच्छी तरह से पहचान गए होंगे। तो अब हम आगे बढ़ते है।
मुनक्का का वैज्ञानिक नाम (Vitis vinifera) विटिस विनीफेरा है। मुनक्का का की तासीर गर्म होती है। यह स्वाद में मीठा होता है तथा इसमें दाने पाए जाते है।
इसमें विटामिन्स, खनिज तत्व, औरकैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते है। जो हमारे शारीरक स्वास्थ को बेहतर बनाने में काफी मददगार हो सकते है।
कैल्शियम और इसमें पाये जानेवाले सक्षम तत्व हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत करने में उपयोगी होते है। साथ ही यह पेट की बीमारी, ह्रदय की बीमारी और फेफड़ों की बिमारियों से बचाता है।
मुनक्का खाने के क्या फायदे?
हड्डियां मजबूत करें मुनक्का का सेवन:
मुनक्का में आशिक मात्रा में कैल्शियम होने के कारण मुनक्का सा सेवन आपकी हड्डियों की मजबूत करता है तथा हड्डियों से जुडी परेशानिओं को भी दूर करता है। यह गठिया जैसे रोगमें भी लाभ करता है।
रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ाता है मुनक्का का सेवन :
बच्चों और कई लोगों को आपने बार-बार बीमार होते देखा होगा। ऐसे में प्रतिदिन ५ से ६ मुनक्का का सेवन किया जाये। तो यह बच्चों की रोग प्रतिकारक शक्ति को बढ़ाता है। इससे बार- बार होने वाली बीमारी से छुटकारा मिलता है।
पेट की परेशानी दूर करता है मुनक्का :
मुनक्का में प्रचुर मात्रा में फायबर होता है इस कारण यदि रात में मुनक्का भिगोकर सुबह पानी के साथ सेवन किया जाए तो कब्ज और पेट संबंधी कई प्रकार की परेशानी दूर होती है।
सर्दी खांसी में मुनक्का के फायदे :
मुनक्का की तासीर गर्म होने के कारण आपको शर्दी और खाँसीं में मुनक्का खाने से आपको यह परेशानी कम हो सकती है।
आँखों के लिए मुनक्का के लाभ :
मुनक्का में पाया जाने वाला बिटा केरोटिन आँखों की रौशनी बढ़ाने में काफी फायदेमंद है।
त्वचा निखारें मुनक्का :
मुनक्का का सेवन त्वचा को भी निखरता है और बढ़ती उम्र में दिखने वाली झुर्रियों को कम करता है।
फेफड़ों की कमजोरी दूर करता है मुनक्का :
रातभर पानी में भिगोकर ३० दिनों तक मुनक्का खाने से फेफड़ों की कमजोरी दूर होती है तथा फेफड़ें मजबूत होते है।
अनिमियाँ में फायदेमंद है मुनक्का कक सेवन :
महिलाओं को कई बार विटामिन बी और आयरन की कमी के कारण अनिमियाँ की समस्यां होती है। ऐसे में मुनक्क में प्रचुर मात्रा में आयरन और विटामिन बी अनिमियाँ की समस्यां में काफी फायदेमंद होता है।
गले की समस्यां दूर करता है मुनक्का :
मुनक्का में काफी ज्यादा एंटी बेक्टेरियल गुण होने के कारण यह गले सम्बन्धी परेशानी, गले में खराश आदि दूर होती है। इस प्रयोग के लिए मुनक्का रात में भिगोकर सुबह पानी के साथ सेवन करना सही रहेता है।
बुखार सुर करता है मुनक्का और दूध के फायदे:
मौसम के कारण या वायरल बुखार होने पर दूध में उबालकर मुनक्का खाने से बुखार में फायदा होता है।
और जानिए >>
तो देखा आपने छोटे से दिखने वाले मुनक्का के कितने सारे फायदे है। वैसे ही मुनक्का का उपयोग हमारे स्वास्थ के लिए भी कितना फायदेमंद है।
इस लेख के माध्यम से आपको मुनक्का के बारें में काफी उपयोगी जानकारी मिली। यदि आपके पास भी इस लेख के सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें जरूर बताएं।
यदि आपको यह लेख मुनक्का हैं कई मर्ज की दवा, जानिये फायदे और उपयोग अच्छा लगा हो तो इस जानकारी सोशियल मीडिया Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें।
हमारी धरती की ऐसी और उपयोगी जानकारी आने के लिए हमारी वेबसाइट Hindiplant पर क्लिक करें।
टिप्पणी पोस्ट करें
Please do not enter any spam link in the comment box.